राम मंदिर निर्माण में चिराग पासवान का भी सहयोग, गुजरा कल याद करना नहीं भूले LJP सुप्रीमो

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Feb 2021 7:07 PM

विज्ञापन

Ram Mandir Chirag Paswan: लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान (LJP Supremo Chirag Paswan) ने राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए सहायता राशि दी है. इसकी जानकारी शनिवार को चिराग पासवान ने फेसबुक पोस्ट से दी.

विज्ञापन

Ram Mandir Chirag Paswan: लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान (LJP Supremo Chirag Paswan) ने राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए सहायता राशि दी है. इसकी जानकारी शनिवार को चिराग पासवान ने फेसबुक पोस्ट से दी. इसके साथ ही चिराग पासवान ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की परम भक्त शबरी के वंशज होने के नाते कर्तव्य निभाने का भी जिक्र किया.

Also Read: चिराग पासवान को बड़ा झटका! LJP से एकमात्र MLC नूतन सिंह BJP में शामिल, इकलौते विधायक भी छोड़ेंगे साथ?
चिराग पासवान ने फेसबुक पोस्ट में लिखा…

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने फेसबुक पोस्ट में जिक्र किया वंचित वर्ग से आने वाली श्रीराम की परमभक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते यह कर्तव्य हम सब का है कि अपनी-अपनी सहभागिता भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में दे. मेरे तरफ से भी एक छोटा योगदान आज मंदिर निर्माण के लिए पटना में दिया गया है. आज के समाज को भी श्रीराम व माता शबरी के बीच असीम स्नेह के रिश्ते को समझना होगा. दलित समाज के सभी भाइयों बहनो को प्रेम और सम्मान की जरूरत है ताकि सामाजिक प्रेम हमेशा श्री राम व माता शबरी के जैसा बना रहे. मुझे माता शबरी का वंशज होने पर गर्व है.

Also Read: LJP में मची ‘भगदड़’ के बीच चिराग पासवान का बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक राजू तिवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी
एक तीर से लोजपा सुप्रीमो के कई निशाने?

चिराग पासवान ने राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि देने का जिक्र फेसबुक पर किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में माता शबरी के बहाने दलित समाज का जिक्र किया और उनको सम्मान देने की बात भी कर डाली. कई यूजर्स चिराग पासवान के पोस्ट से नाराज हुए. कई यूजर्स शबरी के नाम लेकर उसे दलितों से जोड़ने पर आपत्ति जताते भी दिखे. कुल मिलाकर यह है कि चिराग पासवान ने सहयोग राशि देने का जिक्र फेसबुक पर कर डाला. अब, लोग हैं, वो बातों का मतलब निकालना भी जानते ही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन