सीएम नीतीश कुमार के घर के सामने दो शराब तस्कर गिरफ्तार, महिला सिपाहियों ने खदेड़ कर पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2022 3:09 PM
सचिवालय थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित बीपी मंडल मार्ग से एक वीवीआइपी सुरक्षा घेरे को तोड़ कर भाग रहे स्कूटी सवार दो शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार स्कूटी सवार के पास से तीन केन बीयर और एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है.
पटना. सचिवालय थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित बीपी मंडल मार्ग से एक वीवीआइपी सुरक्षा घेरे को तोड़ कर भाग रहे स्कूटी सवार दो शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार स्कूटी सवार के पास से तीन केन बीयर और एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है. घटना रविवार की देर शाम की है जब पुलिस वीवीआइपी मूवमेंट की सुरक्षा में तैनात में थे.
गिरफ्तार आरोपितों में गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिसाबाद स्थित मानिकचंद तालाब के रहने वाले स्व. दीनानाथ के बेटे 19 वर्षीय सोनू और शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र शिवपुरी स्थित पटेल नगर के रहने वाले विनोद कुमार के बेटे 25 वर्षीय अविनाश कुमार शामिल है.
दरअसल देर शाम सर्कुलर रोड स्थित बीपी मंडल मार्ग के पास वीवीआइपी के मूवमेंट को लेकर भारी संख्या में पुलिस सड़क पर उतरे हुए थे. चारों ओर से ट्रैफिक की गाड़ियों को रुकवा दिया गया था. इसी दौरान जैसे ही वीवीआइपी मूवमेंट शुरू हुआ और दो महिला सिपाहियों ने हाथ दिखा ट्रैफिक को रुकने के लिए कहा तो तस्कर घबरा गये.
उन्हें लगा कि पुलिस बाइक चेकिंग कर रही है. यह देख दोनों स्कूटी को वहां से भगाने लगा. तभी दो महिला सिपाहियों ने खदेड़कर स्कूटी सवार तस्करों को पकड़ लिया. जब स्कूटी की डिग्गी की जांच की गयी तो उसमें से तीन केन बीयर और ब्लेंडर प्राइड की एक बोतल शराब मिली.
सचिवालय थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि दोनों शराब डिलिवरी ब्वॉय को जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि वह अपने दोस्त को शिवपुरी से लेकर अपने घर अनिसाबाद जा रहे थे. वहीं पर शराब पार्टी होनी थी. वहीं पुलिस ने बताया कि शराब कहां से खरीदा गया है इसके बारे में पता लगाया है. उस पर छापेमारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










