ePaper

बिहार में चार से छह रुपये प्रति वर्गफुट की दर से मिलेगी जमीन, औद्योगिक भूमि का भी आवंटन शुरू

Updated at : 20 Oct 2022 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में चार से छह रुपये प्रति वर्गफुट की दर से मिलेगी जमीन, औद्योगिक भूमि का भी आवंटन शुरू

Bihar News: बिहार में चार से छह रुपये प्रति वर्गफुट की दर से जमीन मिलेगी. यह शेड हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर,जहानाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में मौजूद हैं. आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

पटना. प्रदेश के प्लग एंड प्ले औद्योगिक परिसरों में चार से छह रुपये प्रति वर्ग फुट किराये पर शेड आवंटित किये जायेंगे. प्रदेश में इस तरह की 55605 स्क्वेयर फुट के शेड मौजूद हैं. इसी एरिया में से निवेशकों को जगह आवंटित की जानी है. यह शेड हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर,जहानाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में मौजूद हैं. आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बियाडा ने इस संदर्भ में जरूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी है. आवेदन ऑनलाइन किये जाने हैं. बियाडा के मुताबिक प्लग एंड प्ले परिसर में निवेशकों को 15 साल की लीज रेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने होंगे.

प्लग एंड प्ले औद्योगिक परिसर में होगा जगह का आवंटन

यह समूची कवायद टेक्सटाइल एवं लैदर पॉलिसी के तहत की जानी है. यह समूचे परिसर में टैक्सटाइल और लैदर वस्तुओं के निर्माण यूनिट को प्राथमिकता दी जायेगी. इन सभी जगहों पर पॉलिसी के तहत दिये जाने वाले इन्सेंटिव दिये जायेंगे. भागलपुर में प्लग एंड प्ले सुविधा वाले परिसर में 23490 वर्गफुट, मुजफ्फरपुर में 16740, हाजीपुर में 12375 और जहानाबाद में 3000 फुट में आवंटन योग्य है. पटना में भी करीब दो लाख वर्ग फुट क्षेत्र प्लग एंड प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर अभी विकसित किया जा रहा है. प्लग एंड प्ले सुविधा युक्त शेड में निवेशक को सिर्फ अपनी मशीन ले जानी होती है. शेष सुविधाएं वहां पहले से मौजूद होती हैं. यह शेड सिर्फ किराये पर दिये जाते हैं.

औद्योगिक भूमि का भी आवंटन शुरू

बियाडा के औद्योगिक क्षेत्रों में लैंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गयी है. विशेष रूप से पटना जिले में सिकंदरपुर और बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए भूमि आवंटन खोला गया है. ये औद्योगिक क्षेत्र पटना एयरपोर्ट से मात्र 30 किमी दूर है. इसे हाल ही में अधिसूचित किया गया है. इसी तरह मेगा फूड पार्क मुजफ्फरपुर में भूमि आवंटन के लिए आवेदन अब खुले हैं. यहां कुल 103 एकड़ भूमि है. यहां विकास कार्य चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन