नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा

Yogendra Kora : बांकुड़ा के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान वांछित नक्सली योगेंद्र कोरा को हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि न्यायालय का मूल रिकॉल आदेश प्रस्तुत किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Yogendra Kora : लखीसराय जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान वांछित नक्सली योगेंद्र कोरा को हिरासत में लिया गया. रविवार शाम उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि परिजनों ने दावा किया है कि संबंधित मामले में न्यायालय से जमानत मिल चुकी है. पुलिस ने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

संयुक्त अभियान में लिया गया हिरासत में

29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एफ समवाय और स्थानीय पुलिस ने बांकुड़ा के जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में वांछित नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त सर्च अभियान चलाया. अभियान के दौरान बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के बाकुरा गांव से योगेंद्र कोरा को हिरासत में लेकर रविवार शाम करीब 6:45 बजे बन्नू बगीचा थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

परिजनों ने जमानत मिलने का किया दावा

बन्नू बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि योगेंद्र कोरा के परिजनों ने जानकारी दी है कि संबंधित नक्सल मामले में न्यायालय से उन्हें जमानत मिल चुकी है. परिजनों ने जमानत आदेश की छायाप्रति भी दिखाई है.

मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को न्यायालय का मूल रिकॉल/रिहाई संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

एसडीपीओ ने कही यह बात

Yogendra Kora : एसडीपीओ शिवम कुमार ने कहा कि न्यायालय के मूल कागजात प्रस्तुत होने के बाद उनकी जांच की जाएगी. दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत ही योगेंद्र कोरा की रिहाई अथवा अन्य कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन