प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति के साथ मारपीट, प्रेमी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपित प्रेमी को किया गिरफ्तार, पत्नी चल रही फरार

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हलसी शिवसोना गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद पति ने पत्नी समेत उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के शिवसोना पुल के पास से आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी प्रेमिका फरार बतायी जा रही है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान हलसी गांव निवासी संजय मोदी के पुत्र राहुल मोदी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ शिवसोना निवासी बटोरन मोदी के 35 वर्षीय पुत्र अनिल मोदी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें अनिल मोदी ने बताया कि उसकी पत्नी लवली देवी का राहुल मोदी के साथ अफेयर चल रहा है. अनिल मोदी ने कहा कि जब हम अपने घर में राहुल मोदी को देखे तो पत्नी से पूछा कि यह कौन है, तब पत्नी और राहुल मोदी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. धमकी देते हुए वह दोनों घर से बाहर निकलकर भागने लगे. वह जब अपने सहयोगी के साथ पत्नी और उसके साथ राहुल मोदी को शिवसोना पुल के पास पकड़े, तो दोनों मारपीट करने लगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि उसी मामले को लेकर राहुल मोदी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अभी लवली देवी फरार चल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन