लखीसराय में जन सुराज को झटका, जिला मुख्य प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह ने पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन

टुनटुन प्रसाद सिंह | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जिला मुख्य प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह ने पार्टी की नीतियों से नाराज होकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

लखीसराय : जन सुराज पार्टी को लखीसराय में झटका लगा है. पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह ने अपने सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती को हाथ से लिखा त्यागपत्र भेजकर पार्टी से हमेशा के लिए अलग होने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पार्टी की नीतियों पर उठाए सवाल

अपने त्यागपत्र में टुनटुन प्रसाद सिंह ने लिखा है कि वह लखीसराय जिला इकाई में मुख्य प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे और अब प्रवक्ता पद के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त होना चाहते हैं. इस्तीफे के पीछे उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की नीतियां अस्पष्ट हैं और पार्टी संविधान की जगह एक व्यक्ति आधारित कॉरपोरेट व्यवस्था काम कर रही है. साथ ही उन्होंने संगठन में अनुशासन की कमी और पार्टी को निजी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित किए जाने का भी आरोप लगाया है.

प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह

टुनटुन प्रसाद सिंह ने प्रदेश नेतृत्व से उनका त्यागपत्र जल्द स्वीकार करने का अनुरोध किया है. वह लखीसराय में पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनके इस्तीफे को विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज के लिए स्थानीय स्तर पर झटका माना जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन