अनियंत्रित हाइवा ने बिजली पोल में मारी टक्कर, एक घंटे तक विद्युत रही बाधित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 6:00 PM
अनियंत्रित हाइवा ने बुधवार को एक बिजली पोल में टक्कर मार दी. जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा बिजली बाधित हो गयी.
चानन. अनियंत्रित हाइवा ने बुधवार को एक बिजली पोल में टक्कर मार दी. जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा बिजली बाधित हो गयी. इस दौरान लगभग एक घंटे तक बिजली बाधित रही. घटना प्रखंड के मलिया-नगरदार सड़क पर दिन के एक बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार हाइवा गाड़ी नदी में बालू लोड करने के लिए जा रहा था कि अचानक ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया. जिससे वह सड़क किनारे खड़ी बिजली के खंभा से टकरा गया. इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि मामले में आगे कि कार्रवाई की जा रही है. पहले बाधित बिजली को बहाल करने का काम किया जा रहा है. जिसके बाद चानन थाना में आवेदन दिया जायेगा. वहीं थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि अभी तक कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










