12 लीटर महुआ शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :06 Dec 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

मामला दर्ज कर दोनों को मेडिकल जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.
विज्ञापन
लखीसराय. जिला उत्पाद पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम से शुक्रवार तक तस्करी एवं पीनेवालों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के दौरान 12 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. विभिन्न जगहों से छह शराबी भी पकड़े गये हैं. इस संबंध में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के कवैया रोड पसिया गली, वार्ड नंबर 27 से बीरबल चौधरी के पुत्र बिट्टू कुमार को डेढ़ लीटर एवं संजय चौधरी की पत्नी पिंकी देवी को साढ़े दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. चानन थाना क्षेत्र के इटौन से स्व उपेंद्र साव के पुत्र चंद्रशेखर कुमार, स्व बालदेव मांझी के पुत्र भगलु मांझी, रामस्वरूप सपेरा के पुत्र मनोज सपेरा, भंडार गांव के सरयुग मांझी के पुत्र संटु कुमार, रामपुर मोड़ चानन से तेतरहाट थाना क्षेत्र के नोनगढ़ निवासी तिलो रजक के पुत्र सोनू कुमार, वासुदेव रजक के पुत्र सातो रजक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. इन सभी के विरुद्ध उत्पाद थाना लखीसराय में उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




