15 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर उत्पाद पुलिस की तरफ से की जा रही छापेमारी व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

लखीसराय. शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर उत्पाद पुलिस की तरफ से की जा रही छापेमारी व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस को शनिवार की शाम ई-रिक्शा से 15 लीटर देसी शराब ले जा रहे जिले से बाहर के दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जिले के किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग चानन से ई-रिक्शा पर 15 लीटर देसी शराब बेचने के लिए बेगूसराय जिला में ले जा रहे थे. जिनमे पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के रसुला गांव के सुरेश पासवान के पुत्र फंटूश कुमार एवं बेगुसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया ग्राम वासी स्व जगदीश पासवान के पुत्र रामजीवन पासवान शामिल है. 15 लीटर देसी शराब के साथ ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है. उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्कर को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन