हलसी में 29 अगस्त से मानसिक रूप से बीमार अधेड़ लापता, बेटे ने थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव से एक मानसिक रूप से बीमार अधेड़ व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है. 29 अगस्त की शाम से लापता प्रयाग महतो की तलाश में जुटे परिवारजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं. उनकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई गई है.

विज्ञापन

हलसी : हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव से मानसिक रूप से बीमार एक अधेड़ के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की ओर से काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके पुत्र उमेश कुमार ने हलसी थाने में आवेदन देकर पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

29 अगस्त की शाम घर से निकले थे

थाने में दिये आवेदन के अनुसार प्रयाग महतो 29 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

परिजनों ने आसपास के गांवों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली.

सफेद कुर्ता और लुंगी पहने थे

लापता होने के समय प्रयाग महतो उजले रंग का कुर्ता और लुंगी पहने हुए थे. परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं. ऐसे में उनके लंबे समय से घर नहीं लौटने को लेकर परिवार के लोग काफी चिंतित हैं.

पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार

लगातार तलाश के बावजूद सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने हलसी थाना में आवेदन देकर पुलिस से जल्द से जल्द प्रयाग महतो को सकुशल बरामद करने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन