पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष को पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गेरुआ पुरसंडा पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष स्व अरुण कुमार शर्मा की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव बहरामा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गेरुआ पुरसंडा पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष स्व अरुण कुमार शर्मा की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव बहरामा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित हलसी प्रखंड से विभिन्न क्षेत्र से आये आगंतुकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर गेरुआ पुरसंडा पंचायत के मुखिया लक्ष्मण कुमार ने कहा की स्व. अरुण कुमार शर्मा ग्रामीणों को कई लाभ दिलाये थे. सामाजिक कार्य में वे बढ़ चढ़कर कार्य करते थे. गरीबों के मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे. आज उनके कार्यों के बदौलत ही उन्हें याद किया जा रहा है. वहीं उनकी याद में दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल सिंह भावुक होते हुए कहा कि वे हमेशा सभी के शुभचिंतक रहे. वे पूरे प्रखंड लेवल पर अच्छे राजनीतिज्ञ थे, उनसे समाज एवं राजनीति में कुछ भी पूछते थे तो वे बड़े दिलचस्प अंदाज से सिखाया किया करते थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता गेरुआ पुरसंडा पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर सिंह एवं साहित्य गाथा कार्तिक पांडेय कर रहे थे. जबकि मंच संचालन शिक्षक संघ नेता बिपिन बिहारी कर रहे थे. कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, मुख्य अतिथि हलसी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र राय, बल्लोपुर पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार डब्लू, जिला परिषद हलसी प्रतिनिधि रोहित कुमार, अजय सिंह, धीरा मुखिया गोपाल सिंह, अरविंद सिंह, गेरुआ पुरसंडा मुखिया लक्ष्मण यादव, अजीत सिंह, कलयूग जी, संतोष कुमार, मनीष सिंह एवं अन्य प्रखंड क्षेत्र के अन्य में लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन