सीनियर व अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए आज होगा एक दिवसीय ट्रायल

Updated:
विज्ञापन
सीनियर व अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए आज होगा एक दिवसीय ट्रायल

जिला क्रिकेट संघ ने सीनियर और अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय ट्रायल की घोषणा की है. यह ट्रायल 13 फरवरी शुक्रवार को गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा

विज्ञापन

लखीसराय जिला क्रिकेट संघ ने सीनियर और अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय ट्रायल की घोषणा की है. यह ट्रायल 13 फरवरी शुक्रवार को गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि शुक्रवार 13 फरवरी को सुबह नौ बजे गांधी मैदान में व्हाइट लेदर बॉल से ट्रायल कराया जायेगा. यह ट्रायल केवल सीनियर और अंडर-23 खिलाड़ी के लिए आयोजित की जा रही है. इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर आना जरूरी होगा. उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर मैदान में उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आने की आवश्यकता है. खेल पदाधिकारी ने बताया कि सीनियर पुरुष टीम हेतु कागजात जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 रखी गयी है. वहीं घरेलू सत्र प्रारंभ होने की तिथि 20 फरवरी है. उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव गौतम कुमार से 94312 02165 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो लखीसराय जिला क्रिकेट संघ में निबंधित हैं.

विज्ञापन
Raushan Bhagat

लेखक के बारे में

By Raushan Bhagat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन