लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
विज्ञापन
पुलिस से बचकर भागने के दौरान घायल हुए दो बदमाश, खदेड़कर बाईपास के पास दबोचा
लखीसराय. टाउन थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा व एक ग्लैमर बाइक बरामद की है. शनिवार को टाउन थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ शिवम कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि चितरंजन रोड (वार्ड संख्या 12) स्थित नया टोला निवासी शिव नरेश प्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि तीन बदमाशों ने उनके साथ आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है व बाइक से फरार हो गए हैं. सूचना मिलते ही एसपी ने जिले के सभी थानों को अलर्ट करते हुए नाकेबंदी का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी के नेतृत्व में एसआई रवि कुमार, सौरभ कुमार व मो तैयब की टीम ने बदमाशों का पीछा शुरू किया. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बाईपास के समीप तीनों बदमाशों को खदेड़कर दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान थाना चौक निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ बौआ सिंह, कार्यानंद नगर निवासी बृज किशोर सिन्हा के पुत्र सुमित कुमार उर्फ विक्की लाला और नया टोला निवासी आनंदी सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के दौरान अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. भागने की आपाधापी में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से उनके अपने ही साथी अजय सिंह की हथेली जख्मी हो गयी. वहीं, पुलिस के डर से भागने के दौरान गिरने से आकाश कुमार का पैर टूट गया. पुलिस ने मानवीय आधार पर पहले तीनों का इलाज कराया. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया. एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना इतिहास खंगाला जा रहा है. बरामद पिस्टल व कारतूस से यह स्पष्ट है कि ये किसी बड़ी घटना की फिराक में थे. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित गंभीर अपराध को टाल दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










