प्लस 2 स्कूलों में इंटर में नामांकन को लेकर थर्ड लिस्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

थर्ड लिस्ट से वंचित होने पर स्पॉट एडमिशन की व्यवस्था

विज्ञापन

5 से 8 अगस्त तक ऑनलाइन नामांकन व्यवस्था

9 अगस्त तक नामांकन की स्थिति रिक्ति की जानकारी होगी अपलोड

थर्ड लिस्ट से वंचित होने पर स्पॉट एडमिशन की व्यवस्था

प्रतिनिधि, लखीसराय

प्लस 2 स्कूलों में नामांकन को लेकर अब थर्ड लिस्ट जारी कर दी गयी है. अब 5 से 8 अगस्त तक ऑनलाइन व्यवस्था के तहत नामांकन लिया जायेगा. पूर्व में प्रथम लिस्ट 8 जुलाई एवं 26 जुलाई को सेकंड लिस्ट जारी कर 30 जुलाई तक ऑनलाइन व्यवस्था के तहत नामांकन लिया गया था. थर्ड लिस्ट जारी कर प्रधानाध्यापक या प्राचार्य को इंटरमीडिएट कक्षा में ऑनलाइन फेसिलिटेशन सिस्टम फोर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) प्रणाली से नामांकन के लिए निर्देशित किया गया है. नामांकन की अवधि में पर्याप्त संख्या में काउंटरों की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं को लेकर संबंधित प्रधानाध्यापक, प्राचार्य द्वारा आवश्यकतानुसार अन्य शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है. सभी इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों को 8 अगस्त तक नामांकन लेने एवं 9 अगस्त को नामांकन की स्थिति रिक्ति से संबंधित जानकारी हर हाल में वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. जिससे शिक्षण संस्थानों में शेष रिक्ति की जानकारी प्राप्त हो सके. थर्ड लिस्ट में शामिल नहीं होनेवाले स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है, स्पॉट एडमिशन की व्यवस्था की जायेगी. बोर्ड ने कहा है की थर्ड मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होने वाले स्टूडेंट्स तृतीय सूची के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने का इंतजार करें. इस दौरान स्टूडेंट्स थर्ड कट ऑफ देख सकते हैं. यह साफ है कि जिन-जिन संस्थानों और विषयों का विकल्प स्टूडेंट्स द्वारा भरा गया था, उन सभी संस्थानों और विषयों का कट ऑफ अंक संबंधित स्टूडेंट्स के कट ऑफ से ज्यादा है. थर्ड लिस्ट के एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्पॉट एडमिशन के संबंध में बाद में जानकारी दी जायेगी. यदि किसी विद्यार्थी का प्रथम चयन सूची, द्वितीय चयन सूची और तृतीय चयन सूची के आधार पर बेहतर विकल्प के संस्थान में चयन होता है तो, ऐसे संस्थानों में विद्यार्थी द्वारा पुनः नामांकन कराने के समय संस्थान द्वारा ऐसे विद्यार्थियों से कोई भी नामांकन शुल्क नहीं लिया जायेगा. पूरी चयन प्रक्रिया के समाप्ति के बाद जो विद्यार्थी अंतिम रूप से जहां नाम अंकित रहेंगे, उस संस्थान के प्रधान द्वारा नामांकन से संबंधित शुल्क की राशि की समीक्षा की जायेगी. बोर्ड ने कहा कि नामांकन करने के लिए आवेदन करते समय स्टूडेंट्स से कुल 350 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था, जिसमें 150 रुपये आवेदन शुल्क एवं 200 रुपये संस्थान शुल्क था. प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय सूची के नामांकन के बाद कुल जितने विद्यार्थियों का एडमिशन उनके संस्थानों में होगा, उन सभी विद्यार्थियों की कुल संख्या के अनुसार 200 रुपये प्रति विद्यार्थियों की दर से कुल राशि आरटीजीएस के माध्यम से समिति उन संस्थानों को भेज देगी. अतः कोई भी शिक्षण संस्थान किसी स्टूडेंट्स से एडमिशन शुल्क एवं नियमानुसार अन्य शुल्क ही लेंगे. नामांकन प्रक्रिया को लेकर राज्य मुख्यालय से हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009भी जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन