बिजली कार्यालय के पास दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
बिजली कार्यालय के पास दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

बिजली कार्यालय के पास दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

विज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से लोगों में आक्रोश, घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित बिजली कार्यालय के समीप चोरों ने एक गरीब दुकानदार को निशाना बनाया है. शनिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर औजार व नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 19 निवासी कुंदन कुमार अपनी छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. शनिवार की सुबह जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये. दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था व अंदर रखा कीमती सामान गायब था. चोरों ने दुकान से ग्राइंडर मशीन, कुदाल, तांगी, खंती व भारी मात्रा में रखा लोहा चोरी कर लिया. इसके अलावा गल्ले में रखे लगभग 600 रुपये नकद व तीन किलो का हथौड़ा भी चोर अपने साथ ले गए. पीड़ित दुकानदार कुंदन कुमार ने बताया कि इस चोरी की घटना में उन्हें करीब 15 से 20 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि यही दुकान उनके परिवार के जीवन-यापन का एकमात्र सहारा थी. सामान चोरी हो जाने से अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. हालांकि, आवेदन देने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की शीघ्र जांच कर चोरों की गिरफ्तारी व सामान की बरामदगी की मांग की है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन