विशेष टीकाकरण को लेकर नौ से 14 तक चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए नौ से 14 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए नौ से 14 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर शुक्रवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीआईओ अशोक भारती, एसएमसी यूनिसेफ पंचानंद सिंह, डिवीजनल आरआई कोऑर्डिनेटर कुमार शैलेंद्र, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाईके दिवाकर, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सुधीर कुमार, यूनिसेफ बीएमसी सौरभ सुमन, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक में अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक सेशन की संख्या, सेशन साइट की तैयारी एवं माइक्रो प्लान पर विस्तृत चर्चा की गयी. इससे पूर्व पूरना सलेमपुर, खांड़पर एवं लक्ष्मीपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों को सेशन साइट के रूप में विकसित कर सर्वे सत्यापन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन