बाबा सिद्धनाथ मतासी में आज से होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

Updated:
विज्ञापन
बाबा सिद्धनाथ मतासी में आज से होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बाबा सिद्धनाथ मतासी में रविवार की संध्या छह बजे से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होगी

विज्ञापन

हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बाबा सिद्धनाथ मतासी में रविवार की संध्या छह बजे से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होगी. समस्त ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिदिन संध्या छह बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन ब्यास पंडित पंकज शास्त्री महाराज करेंगे. मुख्य यजमान शिवेंद्र कुमार उर्फ डबलू जी होंगे. वहीं वृंदावन व अयोध्या के पंडितों द्वारा पूजा-जाप-हवन किया जायेगा. कथा वाचन सुनने के लिए श्रद्धालु भक्तजनों के लिए पंडाल सज-धजकर तैयार हो चुका है. सिमरिया गंगा घाट से पावन पवित्र गंगाजल मंगवाया गया है. जो कलश में भरकर 351 कन्या कुमारी व सुहागिन कलश यात्रा में शामिल होकर ग्रामीण देवताओं का पूजन करेंगे. कलश यात्रा में लगभग दो-तीन हजार लोग ढोल, गाजे-बाजे व भजन कीर्तन के साथ शरीक होंगे. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए शिक्षक नेता व समाजसेवी बिपिन बिहारी भारती ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा करवाने का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करना, समाज में प्रेम व सद्भाव जागृत करना तथा आपसी भाई-चारा कायम रखना है. मौके पर राजेंद्र सिंह, राधे सिंह, राजू सिंह, रामलाल, रंजीत सिंह, धीरेंद्र शुक्ल, राम विनय पांडेय, नवीन कुमार, राजेश कुमार, पुलकित शुक्ला, रजनीश कुमार, रामसुंदर सिंह, विजय कुमार, विक्रम कुमार, गौतम कुमार, पंकज कुमार, रामविलास सिंह, अरुण सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन