दो सप्ताह से पति है लापता, पत्नी ने थाना पहुंच खोजबीन की लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
दो सप्ताह से पति है लापता, पत्नी ने थाना पहुंच खोजबीन की लगायी गुहार

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंदर पंचायत अंतर्गत गोबरदाहा कोड़ासी निवासी पुसो कोड़ा पिछले दो सप्ताह से लापता है

विज्ञापन

चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंदर पंचायत अंतर्गत गो���रदाहा कोड़ासी निवासी पुसो कोड़ा पिछले दो सप्ताह से लापता है. जिसको लेकर पुसो कोड़ा की पत्नी शकुनी देवी चानन थाना में जाकर थानाध्यक्ष से अपने पति पुसो कोड़ा के खोजबीन करने की गुहार लगायी है. शकुनी देवी ने बताया कि उसके पति पिछले चार साल से चेन्नई में काम करने जाते और आते रहते है, लेकिन 20 जनवरी को वहां के ठीकेदार ने फोन कर बताया कि पुसो कोड़ा यहां से जा रहा है. जिसको लेकर चेन्नई के धर्मपुर जंक्शन पहुंचा लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक घर नहीं पहुंचे है. शकुनी देवी ने बताया कि थाना के अलावा जीआरपी एवं आरपीएफ में भी सूचना दी गयी है. वहीं दो सप्ताह बीत जाने के बाद पति पुसो कोड़ा के घर नहीं पहुंचने से परिवार के लोगों में अनजान भय सता रहा है. वहीं चानन थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि महिला के द्वारा सूचना दी गयी है. मामला दूसरे राज्य का है, फिर भी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Sharath Tripathi

लेखक के बारे में

By Sharath Tripathi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन