इटौन पंचायत के रामपुर नया टोला में 24 घंटे का अखंड रामधुन संपन्न

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के इटौन पंचायत अंतर्गत रामपुर स्थित नया टोला में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामधुन सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के इटौन पंचायत अंतर्गत रामपुर स्थित नया टोला में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामधुन सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया. कार्यक्रम के अवसर पर रविवार को नया टोला रामपुर से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभा यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, इटौन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऋतुराज सिंह तथा आंबेडकर सेवा समिति के सचिव कुमार आशुतोष, अभिषेक कुमार, मंटू नटराज सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे. शोभा यात्रा मननपुर बाजार होते हुए भलुई घाट पहुंची, जहां विधिवत जल भरने के पश्चात पुनः नया टोला रामपुर लौटी. इसके उपरांत अखंड रामधुन का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो 24 घंटे तक लगातार चला और सोमवार को श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन