चलती ट्रेन में चढ़ रहे शिक्षक गिरे मौत

Updated:
विज्ञापन

किऊल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी

विज्ञापन

गुरुवार को कजरा रेलवे स्टेशन पर हुई घटना

कजरा

किऊल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव निवासी केदार नाथ पांडेय के शिक्षक पुत्र नीरज कुमार पांडेय के रूप में पहचान हुई है. वे प्लस 2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलदरिया जानकीडीह में कक्षा नौ और 10 के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संध्या लगभग चार बजे जब 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस किऊल स्टेशन से खुलने लगी, उसी दौरान नीरज कुमार पांडेय ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मना भी किया, लेकिन ट्रेन खुलने के बाद वे दौड़कर चढ़ने लगे. बताया गया कि इस दौरान उनका पैर फिसल गया और जूते का फीता फंस जाने के कारण वे गिर पड़े और ट्रेन के नीचे चले गये. इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार हाथीदह घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी. बताया जाता है कि नीरज कुमार पांडेय अपने परिवार के साथ पटना में रहते थे और वहां से प्रतिदिन ड्यूटी के लिए आते-जाते थे. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे से गांव और विद्यालय में शोक की लहर फैल गयी है.

———————————————

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन