ePaper

चौथे दिन द्वितीय पाली में बहन के बदले परीक्षा देती धरायी छात्रा, निष्कासित

Updated at : 06 Feb 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
चौथे दिन द्वितीय पाली में बहन के बदले परीक्षा देती धरायी छात्रा, निष्कासित

जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को दूसरे पाली में बहन के बदले परीक्षा देती एक छात्रा पकड़ी गयी है

विज्ञापन

लखीसराय

. जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को दूसरे पाली में बहन के बदले परीक्षा देती एक छात्रा पकड़ी गयी है. जिले के सभी 27 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा चल रही है. चौथे दिन प्रथम पाली में साइंस के अंग्रेजी व द्वितीय पाली में आर्ट्स के हिंदी विषय की परीक्षा ली गयी है.

द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा में पुरानी बाजार उच्च विद्यालय केंद्र पर अपनी बहन के बदले परीक्षा देती एक छात्रा पकड़ी गयी. एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि दूसरे पाली की परीक्षा में बन्नू बगीचा के तेतरिया निवासी कालीचरण मोदी की पुत्री निर्जला कुमारी, रोल कोड 85073 रोल नंबर 26030006 के बदले कालीचरण मोदी की ही पुत्री नंदनी कुमारी परीक्षा दे रही थी. जांच के बाद परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया है. इधर, प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 12 हजार 331 में 12 हजार 190 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि द्वितीय पाली में कुल 4382 में 4252 परीक्षार्थी शामिल हुए व 130 अनुपस्थित रहे. वहीं एक परीक्षार्थी को दूसरे के बदले में परीक्षा में बैठने के आरोप में निष्कासित कर दिया. परीक्षा के दौरान डीएम मिथलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार समेत अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए देखे गये. शनिवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन