टोटो चालक से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
टोटो चालक से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

टोटो चालक से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

पांच दिनों के भीतर दो अपराधी व एक किशोर धराया, लूट का मोबाइल व चाकू बरामद

लखीसराय. जिला पुलिस ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में टोटो चालक के साथ हुई लूट की घटना का पांच दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो शातिर अपराधियों गिरफ्तार किया व एक बालक को विधि निरुद्ध किया है. इनके पास से लूटा गया मोबाइल, नकद राशि, घटना में इस्तेमाल की गयी अपाचे बाइक व चाकू भी बरामद किया गया है.

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि चार फरवरी की रात करीब नौ बजे कवैया थाना क्षेत्र के लाल पहाड़ी निवासी टोटो चालक सूरज कुमार के साथ कोली नहर के पास लूटपाट हुई थी. तीन अज्ञात अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर उससे आठ सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया था. इसके बाद हलसी की ओर फरार हो गये थे. इस बाबत रामगढ़ चौक थाना में कांड संख्या-27/26 दर्ज किया गया था.

गठित टीम ने की त्वरित कार्रवाई एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान व मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने हलसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी गिद्धा निवासी मनीष कुमार व कनिहारी निवासी लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार किया. उनके साथ एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक अपाचे बाइक व लूटा गया सामान बरामद कर लिया है.

मामले के सफल उद्भेदन में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार, पुअनि महेश कुमार, डीआइयू टीम व एसटीएफ के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय चालकों व आम जनता में सुरक्षा का भाव जागा है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन