राजस्व कर्मचारी भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य संघ के आह्वान पर जिले के राजस्व कर्मचारी भी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. पिछले दो फरवरी से आरओ एवं सीओ हड़ताल पर चले गये थे

विज्ञापन

दो फरवरी से आरओ एवं सीओ हड़ताल पर चले गये थे लखीसराय. राज्य संघ के आह्वान पर जिले के राजस्व कर्मचारी भी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. पिछले दो फरवरी से आरओ एवं सीओ हड़ताल पर चले गये थे. जिससे कि विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र एवं राजस्व संबंधित कार्य काफी प्रभावित हो रहा है. शुक्रवार से राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के कारण जिला प्रशासन की और भी मुश्किल बढ़ चुकी है. राजस्व कर्मचारी अपने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गये है. अपनी 17 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन डीएम को बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, लखीसराय गोप गुट के एक शिष्टमंडल द्वारा सौंपा गया है. जिसमें कहा गया है कि राजस्व कर्मचारी की मांग पूरा नहीं करने एवं नित्य नये असंवैधानिक फरमान जारी करने के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन पर जाने, राजस्व कर्मचारियों के लंबित मांगों को लेकर वर्षों से बिहार राज्य राजस्व भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के द्वारा कई बार विभागीय पदाधिकारी एवं तत्कालीन भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव के हस्ताक्षर से मांगों को पूरा करने का पत्र जारी किया था. बावजूद इसके आठ महीना बीत जाने के बाद उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक विचार करना विभाग ने जायज नहीं समझा. इससे प्रतीत होता है कि विभाग की सोच राजस्व कर्मचारी के प्रति स्वच्छ सोच नहीं है, राजस्व कर्मचारी की मांग ग्रेड पे 18 सौ से 28 सौ करने, सभी नव नियुक्त राजस्व कर्मचारी को जल्द से जल्द गृह जिला में पदस्थापित करने, राजस्व कार्य के निष्पादन करने के लिए आवश्यक उपकरण यथा मॉडम, डोंगल, मासिक रिचार्ज तत्काल उपलब्ध कराने, क्षेत्र भ्रमण करने को लेकर ईंधन, सभी राजस्व कर्मचारी को एक ही हल्का/पंचायत समेत मुख्य रूप से 10 सूत्री मांग रखा गया है. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, गोप गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे सब हड़ताल पर ही रहेंगे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन