ePaper

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई लखीसराय के कार्यकारिणी का पुर्नगठन

Updated at : 23 Jun 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई लखीसराय के कार्यकारिणी का पुर्नगठन

कार्यकारिणी का पुर्नगठन जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी की देखरेख में नया बाजार मां कैलाश नगर लखीसराय स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में एक बैठक की गयी.

विज्ञापन

लखीसराय. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई लखीसराय के कार्यकारिणी का पुर्नगठन जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी की देखरेख में नया बाजार मां कैलाश नगर लखीसराय स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में एक बैठक की गयी. राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी के द्वारा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राकेश द्वारा मनोनीत जनसंख्या समाधान जिला इकाई लखीसराय के तमाम कार्यकारिणी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर उन्हें संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के लिए क्यों जरूरी है, देश में बढ़ रहे जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए देश मे जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना बहुत जरूरी है. जिला कार्यकारिणी पूर्णगठित पदाधिकारियों में वार्ड पार्षद 31 हीरा साव, डॉ संतोष कुमार, डॉ अमित कुमार कुमार तथा नीतीश सिंह को जिला संरक्षक के रूप में, सुनील कुमार शर्मा को जिला संयोजक, अमरजीत कुमार रंजन, अनय कुमार, वार्ड पार्षद 27 परमानंद वर्मा को जिला महासचिव के रूप में, आदित्य कुमार, विजय कुमार बंटी, जयकिशन कुमार, विनोद कुमार, अरविंद कुमार सोनी, अमित कुमार बमबम तथा राजा कुमार को जिला उपाध्यक्ष के रूप में, विपिन डालमिया, विवेक छापड़िया, अविनाश कुमार, लक्की कुमार, रोहित कुमार तथा रवि कुमार को जिला सचिव के रूप में, कपिल कुमार, अमित सागर, मिथिलेश कुमार को जिला सहसंयोजक, राजेश कुमार शिवम जिला कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार जिला संगठन मंत्री, निरंजन कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, प्रशांत कुमार को मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार को जिला व्यवस्था प्रमुख, नीतू सिंह को महिला जिलाध्यक्ष, गुंजा देवी को महिला जिला महासचिव, प्रमिला शर्मा महिला जिला संयोजक, सुधा श्री महिला नगर अध्यक्ष, किरण कुमारी महिला नगर संयोजक, कुलभूषण गिरी नगरअध्यक्ष, धनंजय विभोर नगर संयोजक, अक्षय कुमार नगर सचिव, जैकी कुमार नगर सचिव, रुपेश कुमार को नगर उपाध्यक्ष, अमरनाथ कुमार नगर व्यवस्था प्रमुख, सुबोध सिंह पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश सिंह पिपरिया प्रखंड संयोजक, कुक्कू सिंह सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार सूर्यगढ़ा प्रखंड संयोजक, विवेक कुमार सिंह रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष, शुभम कुमार रामगढ़ चौक प्रखंड संयोजक, वीरन कुमार रामगढ चौक प्रखंड उपाध्यक्ष, अशोक कुमार लखीसराय ग्रामीण अध्यक्ष, गुलशन कुमार लखीसराय ग्रामीण संयोजक, प्रह्लाद कुमार बौद्धिक प्रचारक मंत्री के रूप में दायित्व दिया गया. सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने अपने दायित्व का निर्वहन करने की जिम्मेवारी स्वीकार कर तन-मन धन से संगठन के प्रति अपने दायित्व को निभाने का वचन दिया. जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राकेश ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने काम के प्रति ईमानदार तथा पयत्नशील बनने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हम देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागु करवा सकते हैं. जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरुरी है. इस बैठक में दर्जनों संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे. अंत में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कुलभूषण गिरि द्वारा समापन भाषण के साथ सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन