पुलिस जवान का 30 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के गढ़ी बिशनपुर गांव निवासी सच्चिदानंद यादव का पुत्र संतोष कुमार का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

विज्ञापन

लखीसराय

. सदर प्रखंड के गढ़ी बिशनपुर गांव निवासी सच्चिदानंद यादव का पुत्र संतोष कुमार का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. संतोष जमुई जिला पुलिस बल में तैनात थे. शुक्रवार को संतोष पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल पर लाया गया. जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. संतोष की शादी पांच साल पूर्व ही हुई थी. उनसे एक ढाई साल की पुत्री भी है. संतोष के असामयिक निधन से मुहल्ले का माहौल गमगीन हो गया. मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार साव, पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव यादव, राजद के उपाध्यक्ष प्रेमसागर यादव समेत अन्य नेताओं व समाजसेवियों ने कहा कि संतोष एक निहायत सीधा साधा लड़का था. उसकी मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन है. इधर, जमुई पुलिस मृतक जवान के गांव पहुंचकर उसके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जमुई पुलिस मृतक के परिजन के इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने को बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन