अशोक धाम कुरौता सरफेस ट्रायंगल का पीएम ने ऑनलाइन किया उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
अशोक धाम कुरौता सरफेस ट्रायंगल का पीएम ने ऑनलाइन किया उदघाटन

दानापुर रेल डिवीजन के मोकामा-किऊल रेलखंड के बीच अशोक धाम कुरौता सरफेस ट्रायगंल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दरभंगा में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को ऑनलाइन उदघाटन किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. दानापुर रेल डिवीजन के मोकामा-किऊल रेलखंड के बीच अशोक धाम कुरौता सरफेस ट्रायगंल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दरभंगा में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को ऑनलाइन उदघाटन किया गया. अशोक धाम हॉल्ट पर पीएम अपने उद्घाटन समारोह में रेल में किये गये कार्य के बारे में सरकार की उपलब्धियां गिनायी. वहीं अमृत भारत योजना के तहत लखीसराय समेत अन्य स्टेशन पर हो रही कार्य के बारे में भी चर्चा की. प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रेल के कुल 12 हजार करोड़ की लागत से रेल योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष अंशु कुमारी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिप सदस्य अमित कुमार उर्फ चिक्कू, जिप सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु कुमार, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित कुमार बीजेपी के जिला मंत्री हिमांशु पटेल, दानापुर डिवीजन के रेल अधिकारी राहुल कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, टीआइ अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम के दौरान कुशल कलाकारों द्वारा राष्ट्रीय गीत संगीत प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन