राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 28 Feb 2026 5:54 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

विज्ञापन

हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि केएसएस कॉलेज के प्रो रामोतार प्रसाद सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ विमलेश कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ गिरिजा नंदन प्रसाद, प्रो अजनीश कुमार शर्मा, राजा सोनल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का अध्यक्षता प्राचार्य विमलेश कुमार ने किया. मौके पर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस की प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग छह से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए. वहीं वर्ग छह से 12वीं तक के तृतीय से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जबकि प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पटना में सम्मानित किया गया. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को आठ सौ, चतुर्थ को सात सौ तथा पंचम को छह सौ रुपये नगद राशि के साथ प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया. षष्ठ से दशम स्थान तक के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल दिया गया. इस दौरान प्राचार्य डॉ विमलेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों में विज्ञान के प्रति सजगता एवं जागरूकता फैले. विज्ञान को समझ कर अपने जीवन में उतारना ही समाज की प्रगति का मूल आधार है. मौके पर प्रो विजय कुमार, गिरिजा नंदन प्रसाद, रजनीश कुमार शर्मा, आदित्य, ऋतिक, कन्हैया, सौम्या शर्मा, प्रिंस कुमार, प्रज्ञा सुमन, राजवीर, कृष्णा भारद्वाज, हर्ष राज, पृथ्वीराज, निशांत रंजन, नंदिनी कुमारी, यशराज, अरविंद कुमार, अस्मिता कुमारी, अंकित राज, सोनू, नितिन राज, अभिनव गौरव एवं अन्य विद्यार्थी, शिक्षक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन