ePaper

पैक्स अध्यक्ष ने पुत्र की हत्या की आशंका को लेकर कराया मामला दर्ज

Updated at : 30 Jul 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्ष ने पुत्र की हत्या की आशंका को लेकर कराया मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के इटौन गांव में रविवार की देर शाम पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के पुत्र रामनाथ पटेल की हत्या को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया.

विज्ञापन

चानन. थाना क्षेत्र के इटौन गांव में रविवार की देर शाम पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के पुत्र रामनाथ पटेल की हत्या को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया. पैक्स अध्यक्ष द्वारा दिये आवेदन में कहा गया है कि रविवार की सुबह में पड़ोसी युवक गुड्डू कुमार एवं मेरे पुत्र रामनाथ पटेल के बीच मारपीट हुई थी. शाम में पुत्र के शव इटौन बहियार में मिला. उन्हें आशंका है कि उनके पुत्र की हत्या गुड्डू कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा किया गया. मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाय. इधर, घटना के दिन पुलिस द्वारा शक के आधार पर लेंगे कुछ लोगों से पूछताछ कर छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि मृतक के पिता पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के लिखित आवेदन पर चानन थाना कांड संख्या 77/ 24 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन