सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में एक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 8:42 PM

विज्ञापन

एक लड़की का अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. साइबर थाना पुलिस लखीसराय द्वारा बुधवार को एक लड़की का अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में साइबर थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के महिसोना के एक ग्रामीण ने शिकायत की था कि एक युवक लड़की का अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए परिवार को क्षति पहुंचाने का धमकी दे रहा है. इस पर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसके मोबाइल की जांच पड़ताल की गयी तो उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से वायरल वीडियो पाया गया. उसके मोबाइल में चार-पांच फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाने का साक्ष्य भी मिला है. इसके लिए आईटी एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि अगर किसी का अश्लील वीडियो अपलोड करता है या मोबाइल पर कोई गाली-गलौज करता है तो इसके लिए इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के तहत भादवि की धारा का मामला बनता है, जिसके लिए उसे जेल जाना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन