बिहार में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का Video वायरल, पुलिस ने एक युवक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
बिहार में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का Video वायरल, पुलिस ने एक युवक को दबोचा

Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आ गयी. आइए जानते है क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना होने की बात को लेकर एक Video वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद लखीसराय और पटना जिला के पचमहला थाना की पुलिस गुरुवार को हरकत में आ गयी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया. वहीं वायरल वीडियो कब का है, इस मामले में भी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

एसपी ने दी घटना की जानकारी

मामले में एक युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि चार युवकों के द्वारा युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें से एक युवक की पहचान बड़हिया के निवासी के रूप में की गयी. जिसे गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में लगी है. इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि एक गैंगरेप के वीडियो सामने आने पर पुलिस वीडियो के आधार पर एक युवक को बड़हिया से ही गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

Also Read: सुबह-सुबह धमाकों से दहली राजधानी पटना, खाजा बनाते समय एक-एक कर 3 सिलेंडर ब्लास्ट, दुकानदार की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने बताया कि मामले सामने आने पर बड़हिया व पचमहला की पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं घटना कब और कहा की है इसकी भी जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि यदि मामले में किसी भी तरफ से शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. इसलिए पुलिस अपने स्तर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी. वहीं यदि पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज करायी जाती है तो उसे लेकर भी कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी होगी.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन