ePaper

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक

Updated at : 21 Oct 2024 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक

सोमवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला समाहरणालय परिसर में स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई. मुख्य रूप से इस बैठक में खेल प्राधिकरण विभाग द्वारा लखीसराय में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने के मिले निर्देश की तैयारी पर चर्चा हुई. दो से चार नवंबर तक अंडर-19 लड़के का राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन लखीसराय खेल भवन में किया जायेगा. पूरे राज्य से लगभग 500 से अधिक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. लखीसराय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खेल भवन में जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभागी होंगे. बैठक में एसपी अजय कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन समेत शिक्षा विभाग के डीपीओ वगैरह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन