इंग्लिश मोहल्ले में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोहल्ला में एक विवाहिता की उसके पति, सौतन एवं सौतन के पुत्र ने गला दबाकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोहल्ला में एक विवाहिता की उसके पति, सौतन एवं सौतन के पुत्र ने गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया. मौके पर पहुंचकर मृतका की मां ने शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं टाउन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर मुंगेर अजीबगंज की स्व. युगल यादव की पत्नी सुशीला देवी ने अपनी पुत्री रजनी कुमारी की गला दबाकर हत्या करने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक इंग्लिश मोहल्ले के स्व. युगल यादव के पुत्र अमित कुमार उर्फ पिकू की शादी रजनी कुमारी के साथ हुई थी. शुरू से ही अमित कुमार अपनी पत्नी को नापसंद करता था एवं उसके साथ मारपीट भी किया करता था. इस बीच अमित कुमार के द्वारा केशाव बेगूसराय के पुनीता देवी के साथ शादी कर घर ले आया. पुनीता के साथ एक 15 वर्षीय रिषभ कुमार नाम का लड़का भी साथ में आया. इसी दौरान रजनी कुमारी एवं पुनीता देवी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ करता था. अपनी मां पुनीता को रिषभ भी साथ देता था. कई बार जहर देकर एवं गला दबाकर हत्या की प्रयास किया. तब सुशीला देवी अपने नाती एवं नतनी को अपने साथ ले गयी. शनिवार की सुबह अमित के द्वारा अपने साला अजीत कुमार को फोन किया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है. अजीत के द्वारा घर में इस सूचना को दिया गया. जिसके बाद सुशीला देवी जब पहुंची तो रजनी के शव को जलने का प्रयास कर रहा था. उसे देखकर रिषभ भाग खड़ा हुआ. मृतका की मां सुशीला के द्वारा 442/24 के तहत अमित पुनीता देवी एवं उसके पुत्र ऋषि पर गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन