जमीन विवाद में युवक को गोली मारकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल के बयान पर दो भाइयों व एक भाभी पर मामला दर्ज

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-सोंधी मार्ग पर सोमवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया, गोली युवक के पैर में लगी. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं मामले को लेकर मंगलवार को पीड़ित के फर्द बयान पर तेतरहाट पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यहां बता दें कि एसपी कोठी के पास रहने वाले रामचंद्र महतो का पुत्र विद्यासागर सोमवार की देर शाम अपनी बहन के बड़तारा गांव जा रहा था कि लखीसराय-सोंधी मार्ग पर बदमाशों ने उसपर गोली चला दी. वहीं इस संबंध में तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि भाइयों के बीच एसपी कोठी के पास सात कमरे के मकान को लेकर विवाद चल रहा था. वहीं घायल ने मामले में अपने भाई सतीश कुमार व भाई संगीता देवी सहित एक अन्य भाई भूसो महतो को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन