इटौन गांव में युवक की पीटकर हुई हत्या, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चानन थाना क्षेत्र के के इटौन गांव में एक 20 वर्षीय युवक की पीट कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा/लखीसराय. चानन थाना क्षेत्र के के इटौन गांव में एक 30 वर्षीय युवक की पीट कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. मृतक इसी गांव के निवासी सह पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय का पुत्र रामनाथ पटेल है. एसपी पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तीन लोग शराब पी रहे थे. इस दौरान विवाद के कारण उक्त तीन लोगों के साथ रामनाथ पटेल की मारपीट हुई. इसके बाद रविवार की देर शाम मृतक रामनाथ पटेल रेल पटरी से होकर आ रहा था. तभी तीन लोगों ने उसे घेर कर बुरी तरह पीटा. जिससे रामनाथ पटेल की मौत हो गयी. इधर मामले को लेकर चानन थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक का भाई धनंजय पटेल जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन