अब बदलेगा मौसम का मिजाज, बादलों के बीच से निकलेगी धूप, बढ़ेगा तापमान, किसानों के लिए जारी हुई सलाह

Updated:
विज्ञापन
मौसम की तस्वीर.

मौसम की तस्वीर.

Lakhisarai Weather Update : लखीसराय जिले में लगातार बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी, जबकि बादलों के बीच धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. किसानों को धान की रोपनी और जल संरक्षण को लेकर विशेष सलाह दी गई है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Lakhisarai Weather Update : लखीसराय जिले में लगातार हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी, जबकि बादलों के बीच धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को धान की रोपनी और खेतों में पानी संरक्षण को लेकर विशेष सलाह दी गई है.

बारिश होगी कम, धूप दिखाएगी असर

मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई के बाद जिले में वर्षा की संभावना धीरे-धीरे कम हो जाएगी. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अधिकांश समय धूप खिलने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, मगर जोरदार बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं. मौसम में इस बदलाव के साथ तापमान में भी वृद्धि दर्ज होने की संभावना जताई गई है.

तापमान बढ़ेगा, लेकिन उमस से मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आर्द्रता में कमी आने से उमस पहले की तुलना में कम महसूस होगी. वहीं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे सकती है.

धान की रोपनी कर रहे किसानों के लिए अहम सलाह

लगातार हुई बारिश के कारण जिले के अधिकांश गांवों में धान की रोपनी शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों की मेड़ों को मजबूत रखें, ताकि खेतों में जमा पानी लंबे समय तक सुरक्षित रह सके. आने वाले दिनों में धूप बढ़ने से खेतों का पानी तेजी से कम हो सकता है, जिसका असर धान की फसल पर पड़ सकता है.

अगस्त की शुरुआत में भी भारी बारिश के आसार नहीं

पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त महीने की शुरुआत में भी जोरदार बारिश की संभावना कम है. ऐसे में किसानों को सिंचाई और जल संरक्षण की पहले से तैयारी करने की जरूरत होगी. मौसम में बदलाव के बीच कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर खेतों का प्रबंधन करने से फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है. मौसम पर लगातार नजर रखना और कृषि विभाग की सलाह के अनुसार खेती करना किसानों के लिए लाभदायक रहेगा.


विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन