लखीसराय सदर अस्पताल में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी? ओपीडी-इमरजेंसी का पूरा रोस्टर जारी
सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network
लखीसराय सदर अस्पताल में मंगलवार के लिए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं का रोस्टर जारी हो गया है. जानिए किस डॉक्टर की ड्यूटी कब है.
सदर अस्पताल लखीसराय में मंगलवार के लिए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार मॉर्निंग ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी
मंगलवार को जनरल मॉर्निंग ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार और डॉ. शाहिद वासिम मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी रहेगी.
इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार मरीजों की जांच करेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं गायनी ओपीडी में डॉ. हरि प्रिया मरीजों को सेवा देंगी.
आईपीडी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. संगीता राय और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे.
इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात
इमरजेंसी में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. गोपाल, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. राज अभय मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू का रोस्टर
पीडिया ओपीडी में मंगलवार को डॉ. पवन कुमार की ड्यूटी रहेगी.
एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. हिमांशु राज ड्यूटी पर रहेंगे.
आज की ड्यूटी एक नजर में
- मॉर्निंग ओपीडी: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- इवनिंग ओपीडी: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
- इमरजेंसी: 24 घंटे
- आईपीडी: तीन पालियों में
- एसएनसीयू: तीन पालियों में
- गायनी ओपीडी: डॉ. हरि प्रिया
- पीडिया ओपीडी: डॉ. पवन कुमार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए