लखीसराय में सोमवार के लिए OPD और Emergency Roster जारी, सभी विभागों में डॉक्टर तैनात

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में सोमवार के लिए OPD और Emergency Roster जारी, सभी विभागों में डॉक्टर तैनात

Lakhisarai Sadar Hospital : लखीसराय में सुबह से शाम तक चलेगी OPD सेवा. Emergency और SNCU में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे मौजूद

विज्ञापन

Lakhisarai Sadar Hospital : लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट. सोमवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार सुबह की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी.

Morning OPD से Evening Shift तक डॉक्टरों की पूरी तैयारी

सोमवार को जनरल ओपीडी में सुबह की पाली में डॉ राज अभय और डॉ विकास कुमार झा मरीजों को देखेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ निशांत निराला और इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मरीजों को परामर्श देंगे.

गायनी ओपीडी में डॉ कुमार अमित की तैनाती की गयी है. महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है ताकि इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

IPD और Emergency में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा

अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संगीता राय और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ तीर्था मांझी मरीजों की देखभाल करेंगे.

इमरजेंसी सेवा को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मो. शाहिद वसीम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ अमरेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

बच्चों के इलाज के लिए Pediatric और SNCU में विशेष व्यवस्था

पीडिया ओपीडी में सोमवार को डॉ पवन कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार ड्यूटी में मौजूद रहेंगे.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर ओपीडी सेवा का लाभ लेने की अपील की है.

Also Read: हर 3 महीने पर उद्योगपतियों के साथ होगी बैठक, बिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन