सदर अस्पताल लखीसराय में रविवार को ओपीडी बंद, 24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा : देखें डॉक्टरों का रोस्टर
सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network
रविवार को लखीसराय सदर अस्पताल की सामान्य ओपीडी बंद रहेगी. हालांकि, गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. अस्पताल उपाधीक्षक ने डॉक्टरों के शिफ्ट वाइज रोस्टर की जानकारी दी है.
लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने रविवार के लिए ओपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार रविवार को सामान्य ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.
आपके शहर में
इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी
रविवार को इमरजेंसी सेवा के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ निशांत निराला
- दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: डॉ सुधांशु कुमार
- रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ मृत्युंजय कुमार
इस दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को निर्धारित शिफ्ट के अनुसार चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
एसएनसीयू का भी जारी हुआ रोस्टर
सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भी रविवार के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है.
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ पवन कुमार
- दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: डॉ हरदीप बागेड़िया
- रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ मणि भूषण कुमार
रविवार को मरीजों के लिए जरूरी जानकारी
रविवार को सामान्य ओपीडी बंद रहने के कारण नियमित जांच या परामर्श के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी के बजाय निर्धारित कार्यदिवस में अस्पताल पहुंचना होगा. वहीं, गंभीर या तत्काल चिकित्सा की जरूरत वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए