किऊल स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान, 472 यात्री पकड़े गए, चार लाख से अधिक जुर्माना वसूला
किऊल रेलवे स्टेशन
Kiul Station Ticket Checking: दानापुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में किऊल रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट और अनाधिकृत यात्रा करने वाले 472 यात्रियों से 4.14 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया.
लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
Kiul Station Ticket Checking: रेलवे में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को किऊल रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. दानापुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक विजय बॉन्ड के नेतृत्व में स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर हुई जांच के दौरान बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्री पकड़े गए.
472 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 472 यात्री बिना टिकट अथवा अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़े गए. सभी यात्रियों से रेलवे नियमों के तहत कुल 4,14,675 रुपये जुर्माना वसूला गया.
आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
Kiul Station Ticket Checking: उन्होंने बताया कि अभियान में वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे. स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई, ताकि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
33 चेकिंग स्टाफ और 9 आरपीएफ जवान रहे तैनात
विशेष अभियान में कुल 33 टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ के 9 जवान शामिल रहे. अधिकारियों ने पूरे अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर निगरानी बनाए रखी.
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ अभियान
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि टिकट जांच अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि जुर्माना और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.
ALSO READ: लखीसराय में तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए