27 व 28 सितंबर को युवा महोत्सव को ले खेल भवन रहेगा गुलजार

राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 को लेकर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 27 एवं 28 सितंबर को किया जायेगा.
लखीसराय. राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 को लेकर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 27 एवं 28 सितंबर को किया जायेगा. डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर इस दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव की सभी प्रतियोगिता व कार्यक्रम खेल भवन में ही आयोजित की जायेगी. डीएम के संग संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक में लिए गये इस निर्णय की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बारिश को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी थी. ऐसे में इस दो दिवसीय युवा महोत्सव का उद्घाटन समारोह या फिर समापन, पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम खेल भवन में ही आयोजित की जायेगी. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गयी है. खेल भवन के साथ-साथ जिला शिक्षा कार्यालय से आवेदन फॉर्म लेने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू है. इस प्रतियोगिता में जिले भर के 15 से 29 वर्ष की आयु के सभी कलाकार भाग ले सकते हैं. चाहे वह शैक्षणिक गतिविधि से जुड़े हों या नहीं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर रखी गयी है. इसमें समूह लोकनृत्य, समूह गायन, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता, वाद-विवाद, लघु, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, वाद्य वादन, हारमोनियम संगत, मूर्तिकला और फोटोग्राफी शामिल है. यह आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मापदंडों के अनुसार आयोजित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




