जीविका दीदीयों ने समाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज की बुलंद

Updated:
विज्ञापन

सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को पीरीबाजार थाना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विज्ञापन

पीरी बाजार में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पीरी बाजार सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को पीरीबाजार थाना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ज्ञान गंगा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड बबुआ बाजार के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष इंदु देवी, सचिव सोनी देवी, कोषाध्यक्ष शकुंतला देवी, नीलम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी. महिलाओं ने अपनी एकजुटता और बढ़ते कदमों का प्रदर्शन किया. सम्मान उपलब्धियों का संकल्प बदलाव का इस वर्ष के मुख्य विजन ‘उपलब्धियों को सम्मान, बदलाव के लिए संकल्प’ के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की. पोस्टर और नारों के माध्यम से बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने पर जोर दिया गया. सशक्त महिला, सशक्त समाज कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस बात को रेखांकित किया कि महिलाओं की भागीदारी केवल घर तक सीमित नहीं है. आज की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र: स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से परिवार को सहारा दे रही हैं. हिंसा मुक्त समाज: एक सभ्य समाज की पहचान के लिए घरेलू और सामाजिक हिंसा के खिलाफ महिला एकजुट हो रही हैं. सुरक्षा और नेतृत्व: पुलिस, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति समाज की आधारशिला बन रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन