शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ रखना लोगों का दायित्व: नप ईओ

Updated:
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच स्थित गंदी दीवारों का रंग-रोगन कर नेचुरल तस्वीर एवं ऐतिहासिक धरहरों के चित्र से डीएम मिथलेश मिश्र के आदेशानुसार शहर की तस्वीर बदली जा रही है.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर में तिरंगा लाइट एवं शहर के बीचों-बीच स्थित गंदी दीवारों का रंग-रोगन कर नेचुरल तस्वीर एवं ऐतिहासिक धरहरों के चित्र से डीएम मिथलेश मिश्र के आदेशानुसार शहर की तस्वीर बदली जा रही है, लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए शहर के लोगों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है. सोमवार को समाहरणालय स्थित परिया पोखर के समीप तिरंगा लाइट लगायी जा रही है. वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने कहा कि शहर को सुंदर एवं स्वच्छ रखने के लिए उनके द्वारा नप बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइट एवं शहर के मुख्य चौक चौराहा पर स्वच्छता बनाये रखने के लिए बराबर आवाज उठायी जा रही थी. वर्तमान में स्ट्रीट लाइट एवं शहर को स्वच्छ रखने के लिए डीएम के आदेशानुसार नप पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है. जिसे बरकरार रखने के लिए आम नागरिक की भी सहभागिता आवश्यक है. वार्ड पार्षद हीरा साव ने कहा कि नगर परिषद के द्वारा किये जा रहे कार्य में शहर के समाजसेवी, वार्ड पार्षद, समाजसेवी संस्थान के साथ साथ आम लोगों के सहयोग की आवश्यकता है. शहर के बीचों बीच रेल पुल के नीचे शहर का संगम स्थल माना जाता है, जिस पर डीएम की नजर पड़ी है. शहर के हार्ट लखीसराय के रेलवे स्टेशन को माना जाता है. जिसे सुशोभित करने कार्य किया जा रहा है. नप ईओ अमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि नप के द्वारा किये गये कार्य को हमेशा रखने के लिए वे सब नप के कर्मी एवं अधिकारी का सहयोग करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन