मनकट्ठा स्टेशन पर तत्काल आरक्षण सेवा शुरू
दानापुर डिवीजन के मोकामा-किऊल के बीच मनकट्ठा स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल सेवा शुरू कर दिया गया है.
लखीसराय. दानापुर डिवीजन के मोकामा-किऊल के बीच मनकट्ठा स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल सेवा शुरू कर दिया गया है. आरक्षण बुकिंग कार्यालय में तत्काल सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है. स्थानीय लोगों आरक्षण बुकिंग कार्यालय पर तत्काल सेवा नहीं रहने के कारण लोगों को तत्काल टिकट लेने के लिए लखीसराय स्टेशन आना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को मनकट्ठा स्टेशन पर ही तत्काल टिकट उपलब्ध हो जायेगा. जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात के जिप सदस्य अमित कुमार उर्फ चिक्कू ने वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेल मंडल दानापुर को मनकट्ठा एवं मननपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण बुकिंग कार्यालय पर तत्काल टिकट सेवा उपलब्ध कराने को लेकर पत्र लिखा था. जिसके आलोक में शनिवार से मनकट्ठा स्टेशन पर आरक्षण काउंटर पर तत्काल सेवा शुरू कर दी गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए