छापेमारी कर आधा दर्जन वारंटियों को किया गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी को छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी को छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि वारंटियों के विरुद्ध कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था. वे सब कई वर्षों से फरार थे. उनके द्वारा एक टीम गठित कर विभिन्न गांवों में छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम में एसआई गणेश रजक, अमृता कुमारी, राजेश रंजन यादव, शंभू कुमार, पीएसआइ रोहित कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे. टीम ने छापेमारी के दौरान मानपुर गांव से बालेश्वर चौधरी के पुत्र जमुना चौधरी, बुधन चौधरी के पुत्र चुनचुन चौधरी, बरूई गांव से गोविंद पासवान के पुत्र अर्जुन पासवान, छतर ठाकुर के पुत्र श्रवण ठाकुर, फतेहपुर गांव से चंद्रशेखर सिंह के पुत्र महेश सिंह, चौड़ही गांव से गेनौरी सिंह के पुत्र विकास कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




