नियमों का पालन करें व अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें

Updated:
विज्ञापन

जिला अंतर्गत एनएच-80 के बालगुदर क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त रूप से खनन छापेमारी व सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

विज्ञापन

गुरुवार की रात बालगुदर गांव के समीप अवैध बालू खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए चलाया गया अभियान

लखीसराय

जिला अंतर्गत एनएच-80 के बालगुदर क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त रूप से खनन छापेमारी व सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध बालू खनन, सड़क सुरक्षा एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाना तथा सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना था. टीम ने बालू एवं खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों के चालान, ई-रॉयल्टी, ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गयी. जिला प्रशासन ने आमजन से अपील किया है कि वे नियमों का पालन करें एवं अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि कानून व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके. अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला खनिज विकास पदाधिकारी कुमार रंजन, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी लखीसराय प्रभात रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन