ePaper

रात में घर में अचानक लगी आग, वृद्ध जिंदा जला

Updated at : 14 Nov 2024 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
रात में घर में अचानक लगी आग, वृद्ध जिंदा जला

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव की घटना

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के अलीनगर पंचायत वार्ड आठ अलीनगर गांव में 65 वर्षीय वृद्ध अगलगी में जिंदा जल गया. घटना की भनक सुबह लोगों को हुई, जब दरवाजा तोड़कर कमरे से वृद्ध का शव निकाला गया. मृतक की पहचान अलीनगर गांव के स्व हांसो राम के पुत्र रामबालक राम के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया है. कैसे हुई घटना जानकारी के मुताबिक, मृतक का कोई संतान नहीं है. घटना के वक्त हुए घर में अकेला था. उसकी पत्नी सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकड़पुरा नीरपुर गांव स्थित मायके गयी थी. बुधवार की रात वृद्ध खाना खाकर दरवाजा लगाकर घर में सो गया. रात में किसी तरह घर में आग लग गयी. इस अगलगी में घर के कमरे में सोये वृद्ध जिंदा जल गया. सुबह करीब छह बजे पड़ोसी पोखन राम ने देखा कि रामबालक के घर से धुआं निकल रहा था. आशंका होने पर उन्होंने घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खोला तब तक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो माजरा समझ में आया. घर का सभी सामान जला हुआ था. छानबीन करने के बाद वृद्ध घर के कमरे में मृत अवस्था में था. शरीर बुरी तरह झुलसा गयी थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सूर्यगढ़ा पुलिस को दी. अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन