ePaper

युवक को गोली मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

Updated at : 28 Jun 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को गोली मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलवे में एक बाइक सवार अपराधी के द्वारा गोलीबारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलवे में एक बाइक सवार अपराधी के द्वारा गोलीबारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि गोरिया पोखर पहाड़ के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी युवक की पहचान नवादा जिले अर्जुन महतो के पुत्र अजय महतो के रूप में हुई है. जख्मी युवक अजय महतो सिलवे गांव अपने साढू के यहां आया था. इसी दौरान अजय महतो सिलवे के हलसी आने के क्रम में अज्ञात अपराधी के द्वारा हमला कर दिया गया. गोली अजय महतो के बाह में गोली लगी है. वहीं ग्रामीण के मदद से अजय महतो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर यह इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि जख्मी के द्वारा दो लोगों पर आशंका जताया है. वहीं दोनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. जिसको लेकर सिलवे में लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया गोलीकांड आपसी विवाद के कारण हुई है, जल्द से जल्द अपराधी को न्यायिक हिरासत में लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन