ePaper

अधिकारियों सहित कैदियों को खिलायी गयी फाइलेरिया की दवा

Updated at : 25 Aug 2024 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों सहित कैदियों को खिलायी गयी फाइलेरिया की दवा

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जिले के मंडल कारा में जेल के कर्मचारियों सहित 574 कैदियों को दवा खिलायी गयी.

विज्ञापन

लखीसराय. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जिले के मंडल कारा में जेल के कर्मचारियों सहित 574 कैदियों को दवा खिलायी गयी. इस अभियान में सहायक जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार ने भी इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा खायी. साथ ही जेल के कुल 30 कर्मचारियों को भी दवा खिलायी गयी.

सर्वजन दवा सेवन अभियान में हिस्सा लेते हुए सहायक जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि आज सभी कैदियों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा खिलायी. ये एक सराहनीय कदम है की स्वास्थ्य विभाग ने जेल में आकर सभी कैदियों को दवा खिलायी गयी. इस अभियान से हम सभी लोग फाइलेरिया से बचाव के प्रति मजबूती से अपना एक कदम बढ़ा चुके हैं.

अभियान का हिस्सा बने लखीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत राज ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है. इस बीमारी से बचाव व जागरूकता सभी के लिए जरुरी है. सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर हम सभी समुदाय में तो जाते ही हैं, लेकिन मंडलकारा में जो लोग अभी समाज से वंचित होकर बंदी के रूप में जी रहे हैं, उन्हें भी इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए दवा खिलायी गयी.

फाइलेरिया है एक गंभीर बीमारी

वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, इससे बचने के लिए दवा खाना ही एक मात्र उपाय है. इसी श्रेणी में टीम के साथ हम लोगों ने मंडल कारा में जाकर सभी को दवा खिलाया. गौतम प्रसाद ने बताया कि इस बीमारी की गंभीरता से बचने के लिए सभी को दवा का सेवन करना चाहिए, क्योंकि अगर ये बीमारी एक बार हो गया तो फिर इसका कोई इलाज नहीं है. बस ये बीमारी एक बोझ बनकर रह जाती है जो ताउम्र रह जाता है. इस लिए सभी को जब भी आपके क्षेत्र में सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाय तो जरूर दवा खायें.

इस अवसर पर लखीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कुनाल किशोर, एएनएम नीलू कुमारी, अनीता कुमारी के साथ पीसीआई के जिला एवं प्रखंड प्रतनिधि अरविंद कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार, सिफार के प्रतिनधि श्याम त्रिपुरारी, पिरामल के प्रतिनधि राजेश सिन्हा एवं पीएमडब्ल्यू गुलशन कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार, भारती कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन