ePaper

सदर अस्पताल में लगा परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला

Updated at : 07 Mar 2026 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में लगा परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला

सदर अस्पताल परिसर में शनिवार अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके भारती के अध्यक्षता में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लखीसराय सदर अस्पताल परिसर में शनिवार अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके भारती के अध्यक्षता में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र में परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य सभी प्रखंड के लिए सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. डीएस डॉ राकेश कुमार सहित जिला सामुदायिक प्रबंधक, जीविका स्वास्थ्य प्रबंधक, पीएफआई जिला समन्वयक, प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक, आशा फैसिलिटेटर एवं परिवार नियोजन परामर्शदाता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति में सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन को परिवार नियोजन की विशेषता बताते हुए परिवार नियोजन कार्यक्रम अपने के लिए जागरूक किया गया. डीसीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि मिशन परिवार विकास के अंतर्गत जिले में 23 फरवरी से 20 मार्च तक परिवार नियोजन पखवारा चलाया जा रहा है. इसके तहत 23 फरवरी से पांच मार्च तक दंपति संपर्क पखवारा मनाया गया. जिसमें आशा कार्यकर्ता ने घर-घर सर्वे के माध्यम से लाभुक को चिन्हित किया. छह से 20 मार्च तक चिन्हित दंपतियों को परिवार नियोजन सेवा उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सारथी रथ के माध्यम से सात से 11 मार्च तक विभिन्न समुदाय में जाकर लोगों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दिया जायेगा. अभियान में आशा कार्यकर्ता और जीविका दीदी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी. नयी पहल के तहत नव विवाहित जोड़ों को विशेष किट वितरित करने, घर-घर जाकर गर्भ निरोधक सेवा पहुंचाने व बच्चों के जन्म में अंतराल के साधन अंतरा इंजेक्शन, छाया साप्ताहिक गोली और कॉपर-टी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जायेगा. डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 हो गयी है, जबकि लखीसराय जिला में यह 2.9 है. इसको कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. लोगों से शादी के बाद पहले बच्चे में देरी और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है. महिलाओं के साथ पुरुषों को भी नसबंदी के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन