जन्म से कटे होंठ व तालु के 25 बच्चों की हुई जांच, 15 का होगा ऑपरेशन

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 28 Feb 2026 8:58 PM

विज्ञापन

रोटरी क्लब एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जन्म से कटे होंठ व तालु के मरीजों का निशुल्क परीक्षण विद्यापीठ चौक स्थित हर्ष डेंटल क्लीनिक परिसर में आयोजित किया गया

विज्ञापन

लखीसराय. रोटरी क्लब एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जन्म से कटे होंठ व तालु के मरीजों का निशुल्क परीक्षण विद्यापीठ चौक स्थित हर्ष डेंटल क्लीनिक परिसर में आयोजित किया गया. जिसमें आये हुए बच्चों का निशुल्क जांच वाराणसी स्थित समायन हॉस्पिटल के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ जयंत तपादार के द्वारा किया गया. जांच उपरांत सभी आये मरीजों एवं अभिभावकों को इसकी विस्तृत जानकारी और उचित सलाह प्लास्टिक सर्जन डॉ जयंत तपादार द्वारा दिया गया. सभी चिह्नित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन वाराणसी स्थित समायन हॉस्पिटल में डॉ जयंत तपादार व उनकी टीम करेगी. कार्यक्रम में लगभग 25 बच्चों का जांच किया गया. जिसमें 15 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए वाराणसी बुलाया गया है. जन्म से कटे होंठ व तालु के मरीजों का निशुल्क परीक्षण व ऑपरेशन विगत 10 वर्षों से रोटरी क्लब एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में और प्लास्टिक सर्जन डॉ जयंत तपादार के सहयोग से किया जाता रहा है. इस कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष रोटेरियन सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अस्सिटेंट गवर्नर रोटरी इंटरनेशनल 3250 रोटेरियन डॉ अरुण कुमार, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ संतोष कुमार, रोटेरियन सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ रौशन कुमार, डॉ आयुषी, दिनेश प्रजापति, संजीव कुमार, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, विवेक कुमार, अभय सिंह इत्यादि लोगों का सराहनीय योगदान रहा है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन